मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को गरोठ थाना क्षेत्र में पीपलखेड़ा गांव में एक महिला अपने 4 बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई। इस घटना में महिला की जान तो बच गयी लेकिन चारों बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को कुंए से बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए गरोठ चिकित्सालय भेजा गया।
मामले को लेकर गरोठ की एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने बताया “महिला अपने पति द्वारा आए दिन की जाने वाली मारपीट से परेशान थी। शनिवार की रात को पति कंबल बेचकर आया था और उसने अपनी पत्नी से मारपीट की थी। इसी से परेशान पत्नी बच्चो को लेकर सास के पास दूसरे घर गई थी। लेकिन सास ने बहू का कोई सहयोग नहीं किया। जिसके बाद महिला कुछ लोगों से खाना मांगकर आंगनवाड़ी केन्द्र में रात भर रही।”
सुबह जब उसने घर जाने का सोचा तो उसे इस बात का डर था कि पति फिर मारपीट करेगा। घर जाकर पति की मार खाने से बेहतर उसने मौत को गले लगाना पसंद किया और अपने ही खेत पर बने कुंए में जाकर 4 बच्चो सहित छलांग लगा दी। इस दौरान ग्रामीणों ने देखा तो रेस्क्यू के दौरान मां को तो बचा लिया गया लेकिन बाकी बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की उम्र महज 3 से 11 वर्ष के बीच है। जिस में दो बालक और दो बालिकाएं शामिल हैं।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!