मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला चौकी क्षेत्र के कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में नहाते समय गहरे पानी के भंवर में फंस जाने से युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हिमांशु पिता मनोहर उम्र 22 वर्ष निवासी नागपुर अपने 6 दोस्तों के साथ रविवार की सुबह 12 बजे के आसपास कुकड़ीखापा वॉटर फाल में पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान मृतक हिमांशु और उसके साथ मित्र नहाने लगे हिमांशू गहरे पानी के भंवर में फंस गया। उसके साथी दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेक़िन उसकी मौत हो गई। तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!