पद्मश्री व अर्जुन अवार्ड प्राप्त दीपा मालिक अपने परिवार के साथ रविवार को उज्जैन पहुंची. यहां उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और पूजा-पाठ की. दीपा मलिक शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो के साथ-साथ तैराकी एवं मोटर रेसलिंग से जुड़ी दिव्यांग भारतीय खिलाड़ी हैं. जिन्होंने 2016 पैरालंपिक में शॉट पुट में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था.
दीपा मलिक ने महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दिव्यांगजनों के लिए की गई व्यवस्था की सराहना की. उन्होंने कहा कि हमारा देश अप्रैल में 2024 में पैराओलंपिक खेलों के लिए जा रहा है. हम पैराओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचे. जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये. महेश पुजारी ने पूजा सम्पन्न करवाई. मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंदिर परिसर में श्री साक्षी गोपाल जी व श्री सिद्धि विनायक जी के भी दर्शन किये.

More Stories
उज्जैन के व्यंग्यकार शशांक दुबे ‘वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार’ से सम्मानित
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!