V India News

Web News Channel

उज्जैन; त्रिवेणी पुल के नीचे बोरे में बंद महिला की लाश मिली; मचा हडकंप!

उज्जैन के थाना नागझिरी क्षेत्र के त्रिवेणी ब्रिज के पास शनिवार सुबह शिप्रा नदी में तैरती हुई बोर बंद लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोर को खुलवाकर देखा उसमे एक महिला की लाश मिली। महिला के हाथ और पैर बंधे मिले है। महिला की हत्या कर शिप्रा नदी में फेंका गया था। अब बोर में बंद लाश की पहचान उज्जैन के पंवासा में रहने वाली महिला के रूप में हुई है वो शुक्रवार सुबह से घर से लापता थी। पुलिस ने तुरंत महिला के शव को बोरे से बाहर निकाला। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचा दिया।

पुल के पास से महिला की बोरे में बंद लाश मिलने की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने राहगीरों ओर ग्रामीणों की सहायता से महिला के शव को निकाला। उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर जांच भी की।

लाश मिलने के बाद पुलिस जांच की तो लाश की शिनाख्त पंवासा क्षेत्र में रहने वाली रचना टिपानिया के रूप में हुई। रचना शुक्रवार सुबह से अपने घर से लापता थी। उसके पति गोकुल टिपानिया शुक्रवार को पंवासा थाने में गुमशुदगी दर्ज करने पहुंचा था, पुलिस ने उसे फोटो लाने का कहा तो वो लौटकर नहीं आया। इसके शनिवार सुबह उसकी लाश मिलने की सुचना पर शिनाख्ती के लिए पहुंचा पति। महिला के 13 साल के बेटे ने पुलिस को बताया की माँ घर में सभी के साथ मारपीट करती थी। वो पापा के साथ भी मारपीट करती थी। पुलिस शंका के आधार पर महिला के पति से पूछताछ कर रही है।