बीएसएफ एकेडमी टेकनपुर से गायब हुईं दो महिला इंस्ट्रक्टर आखिरकार खुफिया एजेंसियों को मिल ही गईं. वे कुछ दिन पहले बीएसएफ एकेडमी से अचानक गायब हो गई थीं, जिसके बाद उनकी तलाश में ग्वालियर पुलिस के साथ ही देश की खुफिया एजेंसियां भी लग गई थीं. दोनों बांग्लादेश बॉर्डर के पास मिलीं.
एकेडमी से 36 दिन पहले अचानक और संदिग्ध ढंग से गायब हुईं दो महिला प्रशिक्षकों तक बीएसएफ पहुंच गई. 36 दिन पहले दोनों अचानक ड्यूटी से बिना बताए लापता हो गईं थी. इनमे से एक प्रशिक्षक की मां ने दूसरी प्रशिक्षक के खिलाफ बिलौआ थाने मे किडनैपिंग का मामला भी दर्ज कराया था. तब से बीएसएफ, ग्वालियर पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां लगातार इनकी खोजबीन कर रही थीं.
रहस्यमय ढंग से गायब हुईं थीं दोनों महिला इंस्ट्रक्टर

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!