रतलाम के जावरा में फोरलेन स्थित जोयो होटल चौराहे पर गुरुवार शाम एक कार का टायर फट गया। जिससे कार असंतुलित होकर पलटी खा गई। कार में पांच युवक सवार थे जो कि घायल हो गए। पलटी खाने से कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को भी निकालने में काफी मशक्कत करना पड़ी।
उज्जैन जिले के पांच युवक सांवरिया जी के दर्शन कर कार से वापस लौट रहे थे। जावरा के जोयो होटल चराहे पर अचानक टायर फटने से कार पलटी खा गई। कार को पलटता देख लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पुलिस पहुंची। कार को सीधा करने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। ड्रायवर सीट पर युवक आगे फंस गया। बड़ी मुश्किल से युवकों को कार से निकाला।
कार में सवार अजय (26) पिता राकेश भलाई, चेतन (20) पिता करणसिंह नायक, तूफान (26) पिता देवीलाल नायक, गोविंद (32) पिता सेवाराम सभी निवासी रुई जिला उज्जैन व संजय (30) पिता कैलाश निवासी खोरिया (उज्जैन) गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल युवकों को एंबुलेंस से जावरा के सरकारी अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचना दी है।

More Stories
सामाकोटा बैराज के लोकार्पण से महिदपुर को मिली विकास की नई गति, मुख्यमंत्री ने दीं कई बड़ी सौगातें!
भैरवगढ़ जेल में 1000 कैदी करेंगे सामूहिक योग और प्राणायाम!
महाकाल मंदिर में भेष बदलकर भस्म आरती में प्रवेश की कोशिश, युवक हिरासत में!