उज्जैन देवास रोड पर एक कार की बोनट पर एक युवक हेलमेट पहनकर स्टंट करते हुए विडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गुरुवार रात 11:20 के आस पास का बताया जा रहा है। गुजरात पासिंग बलेनो कार देवास रोड नागझिरी थाना क्षेत्र में देवास की और तेज गति से जा रही है। कार के बोनट पर हेलमेट पहन बैठा व लेटा हुआ युवक स्टंट करते हुए बोनट पर बैठ रहा है तो कभी लेट रहा है, इस दौरान ड्राइवर तेज गति से कार दौड़ा रहा है।
कार पर स्टंट करते देखने पर कुछ बाइक सवार लोगो ने स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। एसपी प्रदीप शर्मा ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही है।
बता दें रविवार को भी देर रात दो कार पर सवार युवकों ने सिंधी कॉलोनी से टॉवर चौराहे की और जा रही पर स्टंट किया था जिसके बाद वीडियो वायरल हुआ होने पर उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के संज्ञान लेते हुए उन्होंने डी एस पी यातायात दिलीप सिंह परिहार को दोनों कारों के मालिक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए डीएसपी यातायात ने टी आई चिमनगंज की सहायता से दोनों वाहनों को थाना चिमनगंज मे लाकर चालान किया।

More Stories
होमवर्क पूरा नहीं करने पर 10वीं के छात्र की पिटाई, डंडे और डस्टर से पीटने का आरोप
उज्जैन में आज सजेगी भक्ति और संगीत की महफिल, बी प्राक सुनाएंगे शिव भजन
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर विवाद, महाकाल मंदिर समिति और पुरोहित आमने-सामने