उज्जैन; मंगलवार को भगवान श्री महाकाल ने श्री हनुमान स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। सुबह भस्म आरती के दौरान जब भक्तों को नए स्वरूप में भगवान के दर्शन हुए तो पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। बतादें प्रत्येक विशेष पर्व पर बाबा महाकाल का अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जाता है।
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के महासंयोग पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे मंगलवार सुबह चार बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण करवाया गया।
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज भस्मआरती में बाबा महाकाल का श्री हनुमान स्वरूप में श्रृंगार किया गया। उसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल व जय श्री हनुमान की गूंज से गुंजायमान हो गया।

More Stories
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका
दिवाली से पहले उज्जैन पुलिस का तोहफा, 522 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल; कीमत करीब 1 करोड़ रुपये
टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के विरोध में उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन, शराब माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा