मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दो सगे भाईयों की लाशें अन्य दो भाईयों ने घर के ही वाटर टैंक में देखी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदी कला निवासी राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल पिता विष्णु जायसवाल दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह 9 बजे तक दुकान नहीं खुली तब दो भाईयों पंकज और नरेंद्र ने घर पर जाकर देखा तब उनके होश उड़ गए। दोनों भाइयों की लाश पानी के टैंक में मिली। जिससे वह घबरा गए और आसपास के ग्रामीण सहित पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं