ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित निजी अस्पताल ‘लिंक हॉस्पिटल’ में नर्सिंग स्टाफ की महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी भी अस्पताल में ही काम करता था. इस दौरान पीड़िता के साथ उसका परिचय हुआ था. जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमका कर हवस का शिकार बनाया.
पीड़िता ने बताया कि आकाश सिंह तोमर उसके साथ ही लिंक हॉस्पिटल में काम करता था. काम के दौरान दोनों में परिचय हुआ और दोस्ती हो गई. इसके बाद आकाश ने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और कुछ वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद महिला को डरा-धमका कर लगातार 2 साल तक अपने हवस का शिकार बनाया.
पीड़ित महिला ने इस घटना से परेशान होकर अपने पति और अन्य परिवार के लोगों को युवक आकाश सिंह की हरकतों के बारे में बताया. वहीं, जब इसकी शिकायत थाने में की गई तो आकाश के खिलाफ दुष्कर्म करने और डराने-धमकाने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है.

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं