उज्जैन में बदमाशों ने एक युवक पर बाइक चढ़ा दी। इससे पहले उन्होंने घर के बाहर खड़ी उसकी पल्सर बाइक में आग लगा दी। फिर पैर पर बाइक चढ़ाते हुए भाग निकले। घटना शहर के सरस्वती नगर इलाके में गुरुवार – शुक्रवार की दरमियानी रात 3 बजे की बताई जा रही है।
चिमनगंज मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए रजनीश भारती ने बताया कि दो लोग बाइक से आए और घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को पेट्रोल डालकर जला दिया। लपटें देख वह और परिवार के लोग बाहर निकले। आग को बुझाया।
इतने में आरोपी दोबारा घर के सामने से निकले। उन्हें रोकने की कोशिश तो वह बाइक चढ़ाते हुए भाग गए। रजनीश के मुताबिक, इलाके के ही अमन, राजा बच्चा और एक अन्य से उसकी रंजिश चल रही है। इसी के चलते आरोपियों ने उसकी बाइक को आग लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को पकड़ लिया है।

More Stories
होमवर्क पूरा नहीं करने पर 10वीं के छात्र की पिटाई, डंडे और डस्टर से पीटने का आरोप
उज्जैन में आज सजेगी भक्ति और संगीत की महफिल, बी प्राक सुनाएंगे शिव भजन
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर विवाद, महाकाल मंदिर समिति और पुरोहित आमने-सामने