उज्जैन: भाई के साथ गमी के कार्यक्रम से घट्टिया से लौट रहे एक व्यक्ति की सडक दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना इंदौर रोड पर पंथपिपलई के पास हुई है।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
पुलिस के मुताबिक, अमर सिंह पिता रणजीत सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी कड़थली नरवर अपने भाई जोजन सिंह के साथ गमी के कार्यक्रम में शामिल होने घट्टिया गया था। वहां से दोनों भाई रात को बाइक से घर लौट रहे थे। तभी जम्बूरा के पास बाइक फिसलकर रोड डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में अमर सिंह की मौत हो गई। जबकि उसका भाई जोजन सिंह घायल हुआ। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि जोजन सिंह का इलाज चल रहा है।

More Stories
उज्जैन में पंचायत सचिव 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार!
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद महाकाल के दरबार में पहुंचा टीम इंडिया का स्टार!
उज्जैन में सिंहस्थ कार्य के दौरान हादसा, करंट से मजदूर की मौत!