मुंबई: अगर आप आइसक्रीम के शौकीन हैं और अक्सर ऑनलाइन ऑर्डर से मंगवाते हैं, तो थाेड़ी सावधान रखें। मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई के एक डॉक्टर ने खाने के लिए ऑनलाइन आइसक्रीन ऑर्डर की। खाते समय डॉक्टर के मुंह में कटी हुई उंगली का टुकड़ा आ गया। आइसक्रीम खाते समय इंसान की उंगली से आने डॉक्टर स्तब्ध रह गया। डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक डॉक्टर की शिकायत पर आइसक्रीम बनाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मुंबई में यह चौंका देने वाला मामला मलाड एरिया में सामने आया है। पेशे से चिकित्सक ने गर्मी में खाने के लिए ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। डॉक्टर ने जैसे ही आइसक्रीम को खाना शुरू किया तो उसमें इंसान की उंगली का हिस्सा निकला। डॉक्टर ने 1.5 सेंटीमीटर लंबे उंगली के हिस्से को बर्फ में सुरक्षित करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उंगली के हिस्से को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है ।मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन जोन 11 आनंद भोइटे ने कहा कि हमने जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ गुरुवार को आईपीसी की धारा 272, 273 और 336 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जांच की जा रही है।
More Stories
अक्षय तृतीया आज, कई साल बाद बना है दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर हो सकती है धन-वर्षा!
चैत्र नवरात्रि में हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त!
मनमोहन सिंह के सम्मान में भारतीय खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी!