ज्जैन में निरंजनी अखाड़े से निष्कासित पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को मंदाकिनी के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही चिमनगंज मंडी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उन पर एक महंत को महामंडलेश्वर बनाने का झांसा देकर उसके साथ साढ़े सात लाख रुपए की ठगी करने के आरोप है।
आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है मंदाकिनी पुरी
साढ़े सात लाख के धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने पिछले दिनों आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्होंने कीटनाशक पीकर खुदकुशी करने का प्रयास कर चुकी है।
बता दें कि मंदाकिनी पुरी पंचायती निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर थीं। वे महामंडलेश्वर बनने वाली पहली महिला थीं। निरंजनी अखाड़े से जुड़ने और महामंडलेश्वर बनने के बाद महिला संत के रूप में वे बेहद प्रसिद्ध हो गई थीं। उनका शुरू से ही विवादों से नाता रहा है। लेकिन इस बार फर्जीवाड़े के आरोपों से वे मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। हाल ही में उन पर अखाड़ा परिसर में किए गए यज्ञ के नाम पर भी उनसे जुड़े कई लोगों द्वारा अवैध चंदा वसूल की गई है। इस पर भी अब अखाड़े द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमंत रामरतन गिरी महाराज ने दी। अखाड़ा द्वारा की गई कार्रवाई के बाद उज्जैन के स्थानीय संत मंडल द्वारा भी मंदाकिनी पुरी को तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया। उन्हें आगामी किसी भी धार्मिक कार्यक्रम, कथा भंडारे आदि में आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

More Stories
उज्जैन के व्यंग्यकार शशांक दुबे ‘वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार’ से सम्मानित
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!