राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम से होस्टल में दुष्कर्म मामले में कल रात स्कूल संचालक मनिराज मोदी को गिरफ्तार किया। इस जघन्य मामले में सरकार ने एसआईटी गठित की है। इसमें एफआईआर के 13 दिन बाद पहली गिरफ्तारी की गई। इससे पहले मिसरोद पुलिस ने बिना जांच किए आरोपियों को पहले ही क्लीन चिट दे दी थी।
मामले में डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने बताया कि बच्ची ने आरोपी को आइडेंटिफाई किया है। पहचान के आधार पर आरोपी को मेडिकल के लिए भेजा गया है, मामले में बच्ची के मेडिकल रिपोर्ट में अभी भी संशय बना हुआ है। पुलिस के मुताबिक इसमें मेडिकल रिपोर्ट की जांच जारी है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वारदात के बाद पिछले 13 दिनों से गंगा स्कूल के संचालक और रेप के मुख्य आरोपी मणिराज मोदी फरार चल रहा था। इसके साथ ही सह आरोपी SI प्रकाश सिंह राजपूत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!