उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने मतदान क्रमांक 100 कैम्ब्रिज स्कूल सेठी नगर पर अपनी माँ, पत्नी और बेटियों के साथ मतदान किया। वहीँ कांग्रेस के धरने पर बैठने के बाद वार्ड- 37 के मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी आरती को कलेक्टर ने हटा दिया है।
उज्जैन: महिला पीठासीन अधिकारी को हटाया
उज्जैन के वार्ड – 37 के मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी आरती को कलेक्टर ने हटा दिया है। आरोप है कि वे वोटर्स को एक पार्टी के लिए वोट देने का कह रही थीं। कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार उनके खिलाफ धरने पर बैठ गए। इसके बाद कलेक्टर ने एक्शन लिया। परमार का कहना है, ‘पीठासीन अधिकारी की निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। भाजपा में निराशा है।’

More Stories
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!