चौथे चरण में मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान खत्म हो गया है। इसी चरण के साथ प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। चार जून को मतगणना होगी।
मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर 13 मई यानी सोमवार को मतदान संपन्न हो चुका है। मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक 68.44 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि आंकड़ों में अभी संशोधन होगा। चौथे चरण में कुल 74 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।
बता दें कि चौथे चरण के साथ मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। पहले और दूसरे चरण में छह-छह, तीसरे चरण में नौ लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। मालवा और निमाड़ की इन आठों लोकसभा सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने कब्जा जमाया था।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला