प्रदेश के कटनी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी ने गुस्से में आकर प्रेमिका की माँ को बंदूक से फायरिंग करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरा मामला ग्राम पड़वार का बताया गया जहां गोली लगने से घायल हुई महिला को स्लिमानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला को लगी गोली सीने में जाकर फंस गई है, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया घायल महिला की बेटी और गोली चलाने वाले के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। इसी को लेकर कल आरेपी और महिला के बीच वाद विवाद हुआ था, जिसे लेकर आज लड़के ने महिला पर बंदूक से गोली चला दी और मौके से भाग निकला।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!