इंदौर के आजाद नगर में एक शादीशुदा महिला के साथ रेप के बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और फिर धर्म बदलने के लिये दबाव बनाने लगा। अब इस बात की जानकारी हिंदूवादियों को लगी। उन्होंने केस दर्ज करवाया है आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग रहती थी। इस दौरान मोबिन शेख उसके यहां आता रहता था। मोबिन ने दोस्ती कर उससे शादी की बात की। लेकिन बाद में धर्म बदलने को लेकर धमकाता रहा। पीड़िता के साथ आरेापी उसके बच्चों का भी धर्म बदलने को लेकर दबाव बना रहा था। उसने यह बात अपने परिचित को बताई। इसके बाद हिंदूवादियों को जानकारी लगी तो मामले का केस दर्ज कराया है।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला