लोकप्रिय अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भगवा पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा का दामन थामने के बाद शेखर सुमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और विनोद तावड़े, जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।
कहने और करने में होता है अंतरः शेखर सुमन
उन्होंने इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कल तक उन्हें यह नहीं पता था कि वह यह कदम उठाएंगे। उन्होंने इस निर्णय के लिए भगवान को धन्यवाद भी दिया।
पहले लड़ चुके हैं चुनाव
मालूम हो कि शेखर सुमन का राजनीति में यह पहला कदम नहीं है। इससे पहले सुमन ने साल 2009 में कांग्रेस के बैनर तले पटना साहिब से लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में शेखर सुमन पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि, उनको हार का सामना करना पड़ा था और वह तीसरे नंबर पर रहे। सुमन ने साल 2012 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

More Stories
MP में ‘मंत्री विजय शाह’ ने कार्यकर्ता से पहनवाए जूते, वीडियो हुआ वायरल!
MP में कांग्रेस ने SIR की मॉनिटरिंग के लिए किया समिति का गठन, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बने अध्यक्ष!
‘अब नहीं लड़ूंगा कोई चुनाव’…बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व मंत्री का बड़ा ऐलान!