मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के डिप्टी कलेक्टर अभयसिंह खराड़ी को बड़वानी जिला पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में भोपाल से गिरफ्तार किया है। खराड़ी बड़वानी जिले में डिप्टी कलेक्टर रह चुके हैं। एक महीने पहले उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। 2016 में भी खराड़ी बड़वानी जिले में एसडीएम रह चुके हैं। डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी ने इसी दौरान पीड़िता से दुष्कर्म कर उसे डराया धमकाता था। इस मामले में पीड़िता द्वारा चार दिन पूर्व खराड़ी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराया गया। उसके बाद बड़वानी पुलिस भोपाल पहुंची और डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
बड़वानी पुलिस ने गुरुवार रात को भोपाल से उन्हें गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उन्हें बड़वानी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि डॉ. अभय खराड़ी बड़वानी में पदस्थ थे। लोकसभा चुनाव के चलते एक महीने पहले ही उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। डॉ. खराड़ी 2016 में बड़वानी में एसडीएम रह चुके हैं। रेप का ये मामला इसी दौरान का है। पीड़िता से उन पर डरा धमका कर रेप करने का आरोप लगाया था।
बड़वानी में महिला थाना टीआई अलका मेनिया ने बताया कि आरोपी अफसर की तलाश में चार सदस्यीय टीम कई जिलों में पहुंची थी। खराड़ी ने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा था। उनकी तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची। वहां से इंदौर पहुंची। उसके बाद साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात उन्हें गिरफ्तार किया।
बड़वानी में एसडीएम के पद पर रहने के दौरान खराड़ी उनकी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी से भी विवाद भी सुर्खियों में रहा है। बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद पिछले साल ही प्रमोशन होकर उनको बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर बनाया था।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!