मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मुर्गे की टांग तोड़ने के आरोप में पड़ोसी 10 साल के बालक के गुप्तांग सहित पूरे शरीर पर लालमिर्च रगड़ दी। पड़ोसी की हरकत की जानकारी बच्चे ने अपनी मां को दी। इसके बाद मां ने बेटे के साथ थाने पहुंचकर पड़ोसी पर कार्रवाई को लेकर आवदेन दिया है। वहीं घटना को लेकर अंहिसा वेलफेयर सोसाइटी सहित और बाल आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया है।
जानकारी के अनुसार राजगढ़ के बाराद्वारी मोहल्ले में महिला अपने 10 साल के बेटे के साथ रहती है। महिला के पति की 7 साल पहले मौत हो चुकी है। तभी से महिला झाड़ू पोंछा कर परिवार चलाती है। वहीं पीड़ित कक्षा 6 का छात्र है। शुक्रवार को बच्चा बाराद्वारी मोहल्ले में अपने दोस्तों के साथ कंचे खेल रहा था। मां झाड़ू पोंछा करने गई थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले गोलू मेवाड़े (40) आया और उसके मुर्गे की टांग तोड़ने का आरोप लगाते हुए बच्चे को घसीटते हुए अपने घर ले गया। जहां बच्चे के कपड़े उतारकर उसके पूरे शरीर मे लाल मिर्च का पाउडर लगा दिया। इतना ही नहीं युवक ने बच्चे के गुप्तांगों पर भी लाल मिर्च लगा दी, जिससे बच्चा जलन से परेशान हो गया।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं