इंदौर में पुलिस जवान से मारपीट करने का आरोपी करण सिंह धालीवाल पकड़ा गया है। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के आदेश के बाद तुरंत पुलिस टीम ने उसे खोजकर गिरफ्तार किया और उसी जगह पर जुलूस निकाला गया जहां पर उसने पुलिस जवान को पीटा था।
दरअसल खजराना चौराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक कांस्टेबल विकास शर्मा और सूबेदार ब्रजनार सिंह ने एक गाड़ी को रोका। इसमें गुंडा करण सिंह धालीवाल था जो शराब के नशे में था। पुलिस जवानों के द्वारा रोकने पर गुंडे ने मारपीट की और गालियां बकी। बाद में उसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उस वक्त पुलिस जवान उसे थाने भी लाए थे लेकिन वह थाने से भाग निकला था। सोमवार को पुलिस ने उसे पकड़कर उसी जगह पर उसका जुलूस निकाला जहां उसने पुलिस जवानों से मारपीट की थी।
जानकारी में आया कि आरोपी पर 6 आपराधिक केस हैं। सभी प्रकरण मारपीट व गुंडागर्दी के हैं। शराब के नशे में गुंडा अपनी कार (एमपी 09 जेड आर 6002) से खजराना चौराहे पर आया था। यहां हूटर बजाकर सभी को परेशान कर रहा था। चौराहे पर ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल विकास शर्मा ने उसे हूटर बजाने से रोका तो वह कांस्टेबल से मारपीट करने लगा।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं