उज्जैन में पुराने विवाद और लेन-देन के चलते एक बदमाश ने गोली चला दी। वैसे गोली हवा में फायर की गई थी। लेकिन आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले में गैरेज संचालक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। बदमाश की तलाश की जा रही है।
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के जवाहरनगर में नासिर पिता मकबूल खां निवासी नागझिरी गैरेज संचालित करता है। उसके भाई का आनंदनगर में रहने वाले विशाल उर्फ सोनू से पुराना लेन-देन और विवाद चला रहा था। कल विशाल नशे की हालत में नासिर के गैरेज पहुंचा और रुपयों को लेकर विवाद करने लगा। जब नासिर ने लेन-देन उसका नहीं होने की बात कही तो विशाल दुकान बंद करने का दबाव बनाने लगा, जिसके चलते दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। उसी दौरान विशाल ने देसी कट्टा निकाला और फायर कर दिया। गोली चलने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। विशाल बाइक लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
मामले में नासिर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। विशाल की तलाश में आनंदनगर पहुंचकर दबिश दी गई। परिजनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

More Stories
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका
दिवाली से पहले उज्जैन पुलिस का तोहफा, 522 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल; कीमत करीब 1 करोड़ रुपये
टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के विरोध में उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन, शराब माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा