V India News

Web News Channel

MP: पुलिस जवानों की बस कार से टकरयी, 3 की मौत 21 घायल!

सीएम ड्यूटी के लिए मंडला जा रहे पुलिस जवानों की बस सिवनी में कार से टकराने के बाद पटल गई, हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि 26 पुलिस जवान घायलों हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिवनी जिले में शनिवार को 35वीं बटालियन के एसएफ (SF) जवानों से भरी बस पलट गई है। इस हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 21 जवान घायल है जिनमें कुछ जवानों गंभीर रूप से चोटिल हुए है। घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुःख व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, सर्वश्रेष्ठ चिकित्सालयों में जवानों की चिकित्सा की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। जवानों के इलाज में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के लोपा गांव के पास 35वीं बटालियन के एसएफ (SF) जवानों को ले जा रही बस एक कार से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। इन घायलों में कुछ जवान गंभीर रूप से भी चोटिल हुए है। घायल जवानों का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में चल रहा है। बस मंडला जिले में सीएम ड्यूटी के लिए पुलिस जवानों को लेकर जा रही थी।

सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल ‘X’ हैंडल पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ’35वीं वाहिनी मंडला के 31 जवानों से भरी बस और कार के बीच सिवनी के केवलारी में कल देर रात हुई टक्कर में तीन अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने तथा 22 जवानों के घायल होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दुःख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।’