V India News

Web News Channel

उज्जैन; रिक्शा चालक की गुंडागर्दी, श्रद्धालुओं से हुआ झगडा; 6 लोगों पर किया चाकू से हमला!

उज्जैन में फिर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बाबा महाकाल के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु की कार ई-रिक्शा से टकराई तो विवाद हो गया। बीच बचाव करने आए लोगों पर ई-रिक्शा ड्राइवर के साथियों ने चाकू से हमला घायल कर दिया।

शुक्रवार देर रात उज्जैन में श्रद्धालुओं से झगड़ रहे बदमाशों ने बीचबचाव करने वाले 6 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बाबा महाकाल के दर्शन जा रहे श्रद्धालु की कार ई-रिक्शा से टकरा गई। कार की टक्कर के बाद ई-रिक्शा ड्राइवर अमन बकरी श्रद्धालुओं से बहस करने लगा। दोनों के बीच होते देख मौके पर खड़े विशाल प्रजापत और ऋतिक यादव ने रोका। इस पर अमन दोनों से बहस करने लगा। उसके साथी भी आ गए। विशाल और ऋतिक के दोस्त भी बीचबचाव के लिए पहुंचे। बदमाशों ने सभी पर चाकुओं से हमला किया। हमले में छह लोग घायल हो गए।

इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं। सभी महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल के रहने वाले हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन बकरी को गिरफ्तार कर लिया है उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अभी घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है। बाकी के आरोपियों का भी पता लग रही है 6 लोगों के घायल होने पर क्षेत्र में अपरा तफरी मच गई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।