मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बियर से भरा एक पिकअप वाहन अचानक पलट गया। इसके बाद पिकअप वाहन में भीषण आग लग गई। ड्राइवर ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना भीकनगांव थाना क्षेत्र की है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।
लोगों ने बताया पिकअप वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक पिकअप वाहन पलट गया। 100 मीटर तक पिकअप वाहन सड़क से रगड़ कर चला जिसके बाद उसमें आग लग गई। वहीं इस मामले में पिकअप वाहन के ड्राइवर का कहना है कि वह सनावद डिपो से खंडवा के लिए बियर की खेप ले जा रहा था। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई है और उसमें आग लग गई है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!