मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में मामूली विवाद में भतीजे ने चाची पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नैरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। गुरुवार की रात को पठारी गांव में एक परिवार में विवाद हो गया। आपको बता दें कि इस दौरान कलाबतिया पर उसके भतीजे लालू ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
इसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना के बाद आरोपी लालू फरार है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाची को कुल्हाड़ी मारी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं