चरित्र शंका के चलते पति ने सो रही पत्नी की आधी रात को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पति ने चाकू के 12 से अधिक वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त उनकी दोनों बेटियां भी सो रही थीं। शोर सुनकर बेटी व पड़ोसी जागे और वहां पहुंचे। इसके बाद पति खुद ही सरेंडर करने थाने पहुंच गया। पूरे मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बीती रात को पति शैलेंद्र घर पर पहुंचा था और मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति शैलेंद्र ने धारदार हथियार से पत्नी के गले हाथ और पेट पर कई वार किए और इसी दौरान घर में सो रही दोनों बेटियां जाग गईं। शोर मचाया तो कोई भी आसपास का व्यक्ति नहीं पहुंचा। जिसके बाद मृतक महिला दीपा के भाई दीपक को फोन लगाया गया तो वह रात में 3 बजे घर पर पहुंचा। जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चरित्र शंका की बात भी सामने आई है। इसी बात के चलते पति ने हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है। मृतक महिला का पति भाजपा नेता के एक होटल फाल्गुन में माली की नौकरी करता है और होटल के पीछे ही कर्मचारियों को दिए गए क्वार्टर में रहता था। हत्या के बाद पति स्वयं थाने पर पहुंच गया था। मृतक महिला की दो बेटियां हैं जिनमें एक 13 साल की और एक 6 साल की है।

More Stories
MP; शिक्षा के मंदिर में छलके जाम, वीडियो वायरल !
दमोह; तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत 12 लोग घायल!
गौ रक्षा के संकल्प को लेकर फिर सड़कों पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती!