मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में होली के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ। होली खेलकर नर्मदा स्नान करने गए तीन युवकों की वापसी के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
यह हादसा धामनोद थाना अंतर्गत मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। ग्राम कुंवरसि के रहने वाले 6 दोस्त होली मनाकर खलघाट स्थित नर्मदा नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के बाद तीन दोस्त एक बाइक पर आगे निकल गए, वहीं अर्जुन (22), विकास (20) और नीलेश (21) पेट्रोल भराने के नाम पर पीछे रह गए।
बता दें कि, वापस लौटने के दौरान उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। अर्जुन और विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलेश को उपचार के लिए ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना होली के त्योहार पर परिवार के लिए मातम का कारण बन गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी