मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक जीप के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घटना सोमवार की शाम की है। जहां पटेरा थाना क्षेत्र के देवडोगरा गांव के पास तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
पटेरा पुलिस थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन एक पेड़ से टकरा गया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मिश्रा ने कहा कि वाहन में सवार दो अन्य घायल लोगों का इलाज जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला