मध्यप्रदेश कांग्रेस ने 9 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। उज्जैन में कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया को हटाकर मुकेश भाटी को नया अध्यक्ष बनाया है। चुनाव पूर्व अचानक हुए इस बदलाव ने पार्टी के कई नेता-कार्यकर्ताओं को भी अचरज में डाल दिया है।
पार्टी ने 9 जिलों के अध्यक्ष बदले
चुनावी माहौल में प्रत्याशी के नामों की घोषणा के इंतजार के बीच कांग्रेस ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए नौ जिलों में अध्यक्ष बदल दिए हैं। इसमें उज्जैन शहर अध्यक्ष का भी नाम शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तराना विधायक महेश परमार के नजदीकी मुकेश भाटी को उज्जैन शहर अध्यक्ष बनाया है। नियुक्ति के बाद कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भाटी का स्वागत करने पीपलीनाका पहुंचे। चुनाव पूर्व हुए फेरबदल के पीछे कांग्रेस नेता भदौरिया का कार्यकाल पूर्ण होने का हवाला दे रहे हैं जबकि जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद पर कमल पटेल की जगह अन्य की नियुक्ति नहीं हुई है।
कार्यकारिणी में नहीं करेंगे बदलाव-
नई जिम्मेदारी को लेकर भाटी ने कहा, चुनाव नजदीक है जिसके लिए सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। गुटबाजी की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में अभी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
पार्षद व दो बार ब्लॉक अध्यक्ष रहे भाटी
मुकेश भाटी की छवि मिलनसार नेता के रूप में है। छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय भाटी वर्ष २००० में पार्षद बने थे। इसके बाद दो बार कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, उप्र चुनाव प्रभारी, हाल ही में तराना विधान सभा प्रभारी रहे। वर्तमान में पीसीसी सदस्य हैं।

More Stories
दिग्विजय के बयान से एमपी की सियासत गरमाई, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने!
मोहन यादव का दिखा अनोखा अंदाज, ट्रॉली पर चढ़कर किसानों से जाना उनका हाल!
छतरपुर में कांग्रेस के पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, कई कार्यकर्ता झुलसे!