उज्जैन जिले में लहसुन की फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या कर दी गई। किसान का शव मंगलवार सुबह खेत में मिला। बताया जा रहा है कि किसान के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। इस मामले में किसी करीबी का हाथ होने का शक जताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह घटना उज्जैन जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के बालोदा लक्खा गांव की है। पुलिस के अनुसार किसान का नाम किशन सिंह चावड़ा (50 वर्ष) है। किसान का खेत घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। चावड़ा उपज की रखवाली के लिए खेत पर ही सोते थे। मंगलवार सुबह जब चावड़ा घर नहीं लौटे तो स्वजनों ने उनकी तलाश की। कुछ लोग जब खेत पर पहुंचे तो उन्हें खाट पर मृत पाया गया। किसान के सिर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। मामले में किसी करीबी का हाथ होने का शक जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

More Stories
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!
युवक ने जहर खाने से पहले बनाया वीडियो, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी!
महाकाल मंदिर क्षेत्र में पुजारी का 80 हजार का मोबाइल चोरी, दो मिनट में बदमाशों ने थैली की आड़ में दिया वारदात को अंजाम