मध्य प्रदेश की 1988 बैंच की अधिकारी वीरा राणा को मुख्य सचिव के पद पर सेवा विस्तार मिल गया है। वे 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाली थीं। अब वे 30 सितंबर 2024 तक तक सीएस के पद पर बनी रहेंगी। केंद्र सरकार ने उनके छह माह सेवा विस्तार को मंजूरी के आदेश जारी कर दिए। अब लोकसभा चुनाव वीरा राणा के कार्यकाल में ही होगा।
मुख्य सचिव वीरा राणा ने 30 नवंबर 2023 को मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने इकबाल सिंह बैंस का स्थान लिया था। वीरा राणा 1988 बैच की अधिकारी हैं। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के एक दिन पहले केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सर्विस एक्सटेंशन का आदेश जारी किया है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उनका कार्यकाल बढ़ने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा था जिस पर केंद्र ने अपनी मंजूरी देते हुए आदेश जारी किये हैं।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला