लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल करनाल से चुनाव लड़ेंगे।
सूची में दिल्ली की दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली की एक, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, हिमाचल प्रदेश की दो, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की पांच, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की छह, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी उतारे गए हैं। सूची में 14 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

More Stories
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही फूटा गुस्सा, दतिया में बवाल और हाईवे जाम!
मुख्यमंत्री पर लगाए जा रहे आरोप निराधार, कांग्रेस फैला रही भ्रम : चैतन्य कश्यप
रायसेन में दिखा शिवराज का अलग अंदाज, मंच से संचालक को रोका; बोले- जनता हमारे लिए भगवान है!