भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बुधवार को पूरे प्रदेश में बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत की। इसके तहत भाजपा के तमाम छोटे बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता अगले 10 दिनों तक हर एक बूथ पर जाकर उसे बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे। इसके लिए बीजेपी ने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, जिससे कि प्रदेश की सभी 29 सीटों पर बीजेपी को विजय दिलाई जा सके।
बता दें कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 13 से 22 मार्च तक बूथ विजय संकल्प अभियान चला रही है। इसमें 370 वोट वृध्दि का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश भर से कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

More Stories
अदालती आदेश की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, दो IAS अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
टीकमगढ़ में पूर्व पार्षद को महिलाओं ने घेरा, मारपीट का VIDEO वायरल
जबलपुर में तेज रफ्तार डंपर ने महिला शिक्षक को कुचला, इलाज के दौरान मौत