कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। नायब सैनी सरकार बनाने का दावा करने राजभवन पहुंचे हैं। शाम 5 बजे वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें हरियाणा में भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था।
बता दें कि खट्टर ने BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी।

More Stories
रायसेन में दिखा शिवराज का अलग अंदाज, मंच से संचालक को रोका; बोले- जनता हमारे लिए भगवान है!
राज्यसभा चुनाव विवाद: दिग्विजय सिंह के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने उठाए कानूनी कार्रवाई के सवाल!
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर कांग्रेस का चुनाव आयोग में विरोध, फैसले को बताया गैरकानूनी!