ग्वालियर में जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के बाहरी इलाके नेशनल हाइवे के किनारे स्थित एक भव्य और विशाल रिसॉर्ट्स पर टीम ने छापा मारा और लगभग सोलह घण्टे तक डॉक्यूमेंट की जांच पड़ताल और वहां मौजूद स्टाफ से पूछताछ की। बताया गया है कि टीम अब तक यहां डेढ़ से दो करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पता कर चुकी है। यह रिसॉर्ट प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे अंशुमन मिश्रा और बिल्डर रोहित वाधवा का है।
बताया गया है कि यह रिसॉर्ट्स शहर के प्रमुख बिल्डर रोहित वाधवा और अंशुमन मिश्रा का है। अंशुमन मिश्रा मध्यप्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता और शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में गृहमंत्री रहे डॉ नरोत्तम मिश्रा के बेटे है। बताया गया कि जीएसटी टीम ने जांच के दौरान दोनों डायरेक्टर्स को भी बुला लिया था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो जीएसटी टीम पहले से ही काफी होमवर्क करके गई थी, इसलिए उसने प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद ही लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ ली है।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!