शहर के अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर पर सुबह 8 बजे अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही मिनट में एक दो नहीं बल्कि चार दमकलों के माध्यम से आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी से कितना नुकसान पहुंचा है यह अभी पता नहीं चल पाया, लेकिन गनीमत यही रही कि इस दौरान डायग्नोस्टिक सेंटर पर कोई मरीज नहीं था, वरना जितनी जल्दी यह घटना घटित हुई, उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि इससे कोई जनहानी भी हो सकती थी।
अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ विजय अग्रवाल ने बताया कि सुबह तकरीबन 8 बजे रोजाना की तरह ही सेंटर खुल चुका था, लेकिन फायर अलार्म बजने से केंद्र पर काम कर रहे सभी लोग चौंक गए। कुछ देर उन्हें पता नहीं चल पाया कि आखिर आग कहां पर लगी है। उन्होंने पहले पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और फिर आग बुझाने के प्रयास किए।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!