मध्य प्रदेश के गुना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया। हंगामें के दौरान थाना सीएसपी और थाना प्रभारी को एक महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। वहीं एक युवक से भी मारपीट की है।
कुसमोदा निवासी गजानंद लोधा (45) बमोरी बुजुर्ग गांव में मुकेश राठौर की भूसा फैक्ट्री में चौकीदार थे। रविवार रात उनकी मौत हो गई। फैक्ट्री मैनेजमेंट का कहना है कि गजानंद ने फांसी लगा ली। वहीं, परिवार फैक्ट्री मालिक पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान बाइक सवार को चप्पल से पीटा
गुना में भूसा फैक्ट्री के चौकीदार की मौत पर प्रदर्शन करने वाले 15 लोगों पर मंगलवार को नामजद FIR दर्ज की गई है।
प्रदर्शन के दौरान एक युवक बाइक से निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान प्रदर्शन कर रही महिला ने उसकी चप्पल से पिटाई कर दी। न्यायाधीश लिखी एक कार को पुलिस निकालने की कोशिश कर रही थी, तभी प्रदर्शनकारी गाड़ी के सामने आ गए। गाड़ी पर हाथ-पैर मारे। बीच में आईं CSP और TI के साथ अभद्रता की।
न्यायाधीश लिखी एक कार को पुलिस निकालने की कोशिश कर रही थी, तभी प्रदर्शनकारी गाड़ी के सामने आ गए। गाड़ी पर हाथ-पैर मारे। बीच में आईं CSP और TI के साथ अभद्रता की। आरोपियों में दो पार्षद के पति भी शामिल हैं। बलवा, उपद्रव, शासकीय कार्य में बाधा की धाराएं लगाई गई हैं।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं