भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत अब पार्टी 13 मार्च से बूथ विजय अभियान शुरू कर रही है। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 10 दिनों तक बूथ पर दो घंटे बिताएंगे। यह अभियान 22 मार्च तक चलेगा। इस बार पार्टी नेतृत्व ने पिछले चुनाव के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी के सभी 41 लाख सक्रिय कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अभियान के दस दिनों में बूथों पर पहुंचकर दो घंटे बिताएंगे तथा हर बूथ को ’मोदी बूथ’ बनाते हुए पार्टी का वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ाने तथा 370 नए वोट हासिल करने की तैयारी करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष से लेकर बीते दो वर्षों में संगठन के विस्तार और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार बूथ सशक्तीकरण का काम किया गया है। आगामी 13 तारीख से शुरू होने वाले बूथ विजय अभियान के दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता और सभी सातों मोर्चे बूथों पर पहुंचेंगे। सभी मोर्चों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां और लक्ष्य दिए गए हैं। अभियान के 10 दिनों में सभी कार्यकर्ता इन कामों को पूरा करते हुए 370 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी करेंगे।

More Stories
MP में ‘मंत्री विजय शाह’ ने कार्यकर्ता से पहनवाए जूते, वीडियो हुआ वायरल!
MP में कांग्रेस ने SIR की मॉनिटरिंग के लिए किया समिति का गठन, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बने अध्यक्ष!
‘अब नहीं लड़ूंगा कोई चुनाव’…बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व मंत्री का बड़ा ऐलान!