रेसलर द ग्रेट खली बागेश्वर धाम एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से भी मुलाकात की। दरअसल, बुंदेलखंड में विशाल सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में रेसलर उपस्थित हुए।
इस दौरान खली ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि जो शक्ति वो महसूस कर रहे हैं वैसी शक्ति उन्होंने आज तक महसूस नहीं की। सभी श्रद्धालु अनुशासित हैं। यहां कोई भागदौड़ नहीं है। इतना ही नहीं 150 से अधिक कन्याओं के विवाह के लिए खली ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धन्यवाद कहा।
उन्होंने कहा कि इन कन्याओं की शादी करवाकर पंडित जी ने बहुत बढ़िया काम किया है। सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। आज तक इतना बड़ा कार्यक्रम इतनी सारी शादियां उन्होंने एक साथ नहीं देखी। खली की इस दौरान की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!