केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को गुजरात के वडनगर से भाजपा की ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा संकल्प बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
इसी दौरान वाराणसी से भी एक समानांतर बाइक यात्रा शुरू होगी। दोनों यात्राएं करीब 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 10 राज्यों के 193 जिलों और 1,159 गांवों से गुजरेंगी। अभियान में करीब एक हजार युवा हिस्सा लेंगे।
यात्रा के दौरान युवाओं की भागीदारी से विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और नशामुक्ति जैसे कार्यक्रम प्रमुख हैं। आयोजकों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सेवा और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को गांवों और जिलों तक पहुंचाना है।

More Stories
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के नए वायुसेना प्रमुख, 31 अक्टूबर से संभालेंगे कमान
बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत: 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय हड़ताल टली, आज सामान्य रूप से खुलेंगे बैंक
देशभर में भारी बारिश का कहर, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात!