उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव समाज पार्टी की प्रदेश महासचिव नंदनी राजभर की हत्या कर दी गई है. महिला नेता की हत्या करके हमलावर फरार हो गए हैं. नंदनी राजभर की हत्या से हड़कंप मच गया है. पार्टी के कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर काफी गुस्सा है. मौके पर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, नंदनी राजभर पर घर में घुसकर हमला किया गया है और उनकी हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि उनपर चाकुओं से हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि निर्ममता के साथ नंदनी राजभर को मारा गया है. हत्या करने के बाद हमलावर फरार हो गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

More Stories
रायसेन में दिखा शिवराज का अलग अंदाज, मंच से संचालक को रोका; बोले- जनता हमारे लिए भगवान है!
राज्यसभा चुनाव विवाद: दिग्विजय सिंह के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने उठाए कानूनी कार्रवाई के सवाल!
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर कांग्रेस का चुनाव आयोग में विरोध, फैसले को बताया गैरकानूनी!