भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पहुंची यहां पर राहुल गांधी के वाहन की तेज गति होने के कारण लोगों ने उनके पीछे दौड़ लगा दी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा फोरलेन पर 5 किलोमीटर चलने के दौरान वाहन के साथ कच्चे रास्ते से होते हुए अमरूद के बगीचे में जा पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी जामफल के बगीचे में 15 मिनट रुके। राहुल गांधी अचानक जामफल के बगीचे में पहुंच गए। पुलिस ने भी खेतों की तरफ दौड़ लगा दी। राहुल गांधी को जामफल के बगीचे में जाते हुए देख बड़ी संख्या में लोग भी उनके साथ नजर आए। आपको बता दें कि कांग्रेस के किसान नेता डीपी धाकड़ रतलाम जिले की सीमा से लगे अपने खेत के अमरुद लेकर राहुल गांधी के वाहन के आगे आ गए थे।
इसके बाद डीपी धाकड़ ने राहुल गांधी से खेत में चलने के लिए कहा इसके बाद वह अपने खेत में राहुल गांधी को ले गए यहां पर राहुल गांधी ने पहुंचकर अमरुद खाया। रतलाम जिले की सीमा में बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने प्रवेश किया। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया।

More Stories
रायसेन में दिखा शिवराज का अलग अंदाज, मंच से संचालक को रोका; बोले- जनता हमारे लिए भगवान है!
राज्यसभा चुनाव विवाद: दिग्विजय सिंह के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने उठाए कानूनी कार्रवाई के सवाल!
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर कांग्रेस का चुनाव आयोग में विरोध, फैसले को बताया गैरकानूनी!