भोपाल में रिटायर्ड ADG सुखराज सिंह आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए है। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
रविवार को MP के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) रहे रिटायर्ड आईपीएस सुखराज सिंह ने बीजेपी जॉइन कर ली। सुखराज सिंह पूर्व सूचना आयुक्त भी रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुखराज सिंह ने PM के नेतृत्व में संचालित जनकल्याण की नीतियों और विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
चुनाव से पहले एमपी में दलबदल का क्रम तेजी से जारी:
बता दें, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी अब बढ़ती जा रही है। वही चुनाव से पहले एमपी में दलबदल का क्रम तेजी से जारी है।
इससे पहले आज छिंदवाड़ा जिले के (अब नया जिला) पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बालपांडे और पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर बीजेपी में शामिल हुए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बालपांडे एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

More Stories
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में उमा भारती ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, बोलीं- आस्था और विकास में बने संतुलन
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल, डेढ़ लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का दावा
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम टला, नेहरू स्टेडियम में अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप