मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आगाज हो गया है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया है। राहुल गांधी के स्वागत में कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर फूल बिछा दिए थे।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में 5 दिन रहेगी। राहुल गांधी ने मुरैना के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही। मंच पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने कहा कि, कांग्रेस का वादा है कि- जैसे ही दिल्ली में हमारी सरकार आएगी, हम किसानों को MSP की गारंटी देंगे, देश में करीब 50% OBC, 15% दलित और 8% आदिवासी वर्ग के लोग हैं। ये आबादी कुल 73% की है, आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में एक भी OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा लेकिन आपके लोग मनरेगा, ठेका मजदूरों, सफाई कर्मचारियों की लिस्ट में दिख जाएंगे, ये सामाजिक अन्याय है।
राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस देश में नफरत हिंसा और डर फैला रहे हैं। राहुल गांधी ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं। ग्वालियर के निरावली पॉइंट पर एंट्री गेट बनाया गया और यहां पर उनका स्वागत होगा। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान मुरैना में भारी बारिश शुरू हो गई थी। अंबेडकर स्टेडियम कार्यक्रम स्थल पर बारिश के बीच भी लोग मौजूद रहे और राहुल गांधी को सुनने के लिए डटे रहे।

More Stories
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी का हुआ निधन!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन!
‘शर्मनाक और घृणित…’, राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर भड़के CM मोहन यादव…