एमपी से आज एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन हो गया है, उन्होंने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है।
लंबे समय से बीमार चल रहे थे अजीज कुरैशी
बताया जा रहा है कि, अजीज कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। ऐसे में आज उनका निधन हो गया है। अजीज कुरैशी के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
भोपाल में हुआ जन्म
24 अप्रैल 1941 को अज़ीज़ कुरैशी का जन्म भोपाल में हुआ था। वह उत्तराखंड, मिजोरम और उत्तर प्रदेश के राज्यपालरह चुके हैं। 2015 में वह मिजोरम के 15वें राज्यपाल रहे। इसके अलावा वह 2012 से 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। इसके बाद 2014 में उन्होंने उत्तर प्रदेश का राज्यपाल निुयक्त किया गया था। अज़ीज़ अपने बोल्ड अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
एमपी में कांग्रेस सरकार को जिम्मेदारी
अजीज कुरैशी को 24 जनवरी 2020 को मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने एमपी उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। 1973 में वह एमपी के कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं और 1984 मध्य प्रदेश के सतना निर्वाचन क्षेत्र से वह लोकसभा चुनाव जीते थे।

More Stories
दिग्विजय के बयान से एमपी की सियासत गरमाई, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने!
मोहन यादव का दिखा अनोखा अंदाज, ट्रॉली पर चढ़कर किसानों से जाना उनका हाल!
छतरपुर में कांग्रेस के पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, कई कार्यकर्ता झुलसे!