विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना। आयुष्मान ने नंदी हाल और चांदी गेट से दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया इस दौरान उनके साथ मुम्बई से आए फिल्म के कुछ क्रू मेम्बर भी साथ थे।
आयुष्मान ने कही नंदी के कान में अपनी विश
बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर आयुष्मान खुराना शुक्रवार की रात 9 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे उन्होंने चांदी द्वार से महाकाल के दर्शन करें। यहां पंडित राम गुरु और विपुल चतुर्वेदी ने उनसे पूजा करवाई। जिसके बाद अभिनेता आयुष्मान खुराना ने नंदी हाल में बैठकर कुछ देर बाबा की आराधना की। इसके बाद खुराना ने परंपरा के अनुसार नंदी के कान में अपनी विश कही। खुराना के साथ उनका स्टाफ भी मौजूद था, पूजा के बाद खुराना मीडिया से चर्चा किए बगैर इंदौर में हो रही शूटिंग के लिए तुरंत ही रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ सांसद प्रतिनिधि कपिल कटारिया और रोहित जैन भी मौजूद रहे।

More Stories
उज्जैन के व्यंग्यकार शशांक दुबे ‘वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार’ से सम्मानित
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!