इंदौर के एरोड्रम इलाके में रेप पीड़िता को धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता सराफा थाने में आरोपी पर रेप का केस दर्ज करा चुकी है। जमानत पर जेल से छूटने के बाद आरोपी शिकायत वापस लेने के लिए पीड़िता को धमका रहा है। पुलिस ने 22 साल की पीड़िता की शिकायत पर रिक्की चौरसिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने बताया मैं ऑटो से बिजासन मंदिर जा रही थी। तभी एयरपोर्ट के पीछे वाले गेट के सामने रिक्शा से उतरकर पैदल जाने लगी तो पीछे से बाइक पर अन्ना पर्स की दुकान पर काम करने वाला रिक्की चौरसिया आया। आते ही मुझे धमकाया और बोला कि तूने मेरे खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाकर मेरा क्या बिगाड़ लिया। अब केस वापस ले ले नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा।

More Stories
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी जाल, युवक का अपहरण कर बनाई आपत्तिजनक वीडियो; 10 आरोपी गिरफ्तार
लोन के नाम पर साइबर ठगी: प्रतियोगी छात्र से 1.25 लाख रुपये ऐंठे, फेसबुक विज्ञापन बना जाल!
शक ने कराया खून: भतीजे ने चाचा की हत्या कर 15 दिन तक छिपाया राज!